JSSC Teachers Recruitment 2022:-स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान से सरकार की प्राथमिकता गिनाई है. जोहार के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम ने झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया और झारखंड के लोगों सहित देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा को बेहतर और सुलभ बनाने के लिए ‘झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय’ और ‘पंडित रघुनाथ मुर्मू आदिवासी विश्वविद्यालय’ की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय में शिक्षकों के3120 रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा गया है। वहीं नियुक्ति की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन बताई जा रही है।

JSSC Teachers Recruitment 2022:- प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों की बड़ी भर्ती होने वाली है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 510 प्लस-2 हाई स्कूलों में 3120 नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. कुल 3,120 में से चार विषयों में 1,391 पद हैं। फिजिक्स में 395, मैथमेटिक्स में 343, केमिस्ट्री में 342 और इंग्लिश में 311 वैकेंसी निकली हैं। वहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं को मातृभाषा में पढ़ाया जाएगा।
इसके लिए भी पायलट प्रोजेक्ट तैयार है।
- पहले चरण में प्रदेश के 250 स्कूलों में इसी सत्र से इसकी शुरुआत होगी।
- इन स्कूलों में कक्षा तीन तक आदिवासी भाषा में शिक्षा शुरू की गई है।
- नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक कक्षाओं की शिक्षा मातृभाषा में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
- इसके तहत खूंटी के मुंडारी, लोहरदगा में कुरुख, पश्चिम सिंहभूम में हो, गुमला में खड़िया और साहेबगंज में सिमडेगा और संताली में शिक्षा शुरू की गई है।
JSSC Teachers Recruitment 2022
शिक्षकों के लिए आरक्षण में संशोधन
राज्य की प्लस टू स्कूल शिक्षक नियुक्ति हाई स्कूल के शिक्षकों के लिए आरक्षित है। इससे पहले हाईस्कूल शिक्षकों के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित थे। शिक्षकों के लिए आरक्षित आधे से अधिक पद खाली रहेंगे। प्लस टू शिक्षक नियुक्ति के संशोधित नियमावली में शिक्षकों का आरक्षण कम कर दिया गया है। अब शिक्षकों के लिए केवल 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। इसके अलावा शिक्षकों के लिए आरक्षित पद खाली रहने पर उसे सीधी नियुक्ति से भरा जाएगा।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
JSSC Teachers Recruitment 2022
प्लस टू विद्यालयों में 2012 में हुई थी शिक्षक नियुक्ति-शिक्षकों की नियुक्ति पहली बार वर्ष 2012 में प्लस टू हाई स्कूल में हुई थी। 2012 में 230 प्लस टू हाई स्कूलों में 1840 शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 607 पद खाली रह गए। अंग्रेजी में 230 में से 95 और गणित में 230 में से 109 पदों पर ही नियुक्ति की गई थी। इसके बाद 280 प्लस टू स्कूलों में 3,080 और 171 प्लस टू स्कूलों में 513 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से 3,080 में से करीब एक हजार और 513 में से 200 पद खाली रह गए।
झारखंड में 3120 शिक्षकों की नियुक्ति
JSSC Teachers Recruitment 2022
मातृभाषा की पढ़ाई से बच्चों को होने वाले फायदों का कराया जाएगा सर्वे-मातृभाषा में पढ़ाई करने से बच्चों के शैक्षिक स्तर पर क्या असर पड़ता है, इसका अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए इन स्कूलों में सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। एक साल में तीन सर्वे कराए जाएंगे। सर्वे के पहले चरण का काम शुरू हो चुका है। सर्वे में इस बात की जानकारी ली जाएगी कि बच्चे अपनी भाषा में कैसे पढ़ रहे हैं, क्या उन्हें पहले की तुलना में विषयों को समझने में आसानी हो रही है, शिक्षक बच्चों को उनकी भाषा में बेहतर तरीके से समझा पाते हैं या नहीं। स्कूल शुरू करने से पहले अभिभावकों की सहमति ले ली गई है। स्कूलों के चयन में इस बात का ध्यान रखा गया है कि स्कूल में उस भाषा को बोलने वाले छात्रों की संख्या कम से कम 70 प्रतिशत होनी चाहिए।
Important links:-👇👇
Join Our Telegram Group![]() |
Click Here![]() |
Home Link![]() |
Click Here![]() |
Official website Link active➡️ | coming soon |